Swachh Vayu Sarvekshan 2024: रायपुर देश के टॉप 10 शहरों में शामिल, मिला 8वां स्थान

रायपुर। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को देश के टॉप 10 शहरों में 8वां स्थान मिला है। रायपुर को 177.5 स्कोर प्राप्त हुआ, जबकि सूरत इस सूची में पहले स्थान पर रहा।

स्वच्छ वायु रैंकिंग में रायपुर की उपलब्धि

10 लाख से अधिक आबादी वाले 41 शहरों की स्पर्धा में रायपुर ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। केंद्र सरकार ने यह रैंकिंग धूल मुक्त वातावरण, कचरे के जलाने पर नियंत्रण, निर्माण एवं विध्वंस अवशेषों के निपटान, वायु गुणवत्ता स्तर और जागरूकता अभियानों के प्रभावी संचालन जैसे मापदंडों के आधार पर दी है।

स्वच्छ वायु प्रयासों से मिली सफलता

नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा के अनुसार, कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर विभिन्न विभागों के समन्वय से लगातार प्रयास किए गए।

  • धूल कम करने के लिए जल छिड़काव, बीटी एवं सीसी सड़क निर्माण और एंड-टू-एंड पेविंग कार्य किया गया।
  • सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से निर्माण एवं विध्वंस अवशेषों का पुनः उपयोग किया जा रहा है।
  • वृक्षारोपण और अन्य नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • रात्रिकालीन यांत्रिक सड़क सफाई का दायरा 152 किमी तक बढ़ाया गया।
  • प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच और जागरूकता अभियानों को मजबूत किया गया।

टॉप-10 शहरों की सूची

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में टॉप-10 शहरों में शामिल हैं:

  1. सूरत
  2. जबलपुर
  3. आगरा
  4. लखनऊ
  5. कानपुर
  6. वडोदरा
  7. इंदौर
  8. रायपुर
  9. भोपाल
  10. विजयवाड़ा

You May Also Like

More From Author