छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, एक दिन में 46 नए मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में सबसे अधिक 19 मामले सामने आए हैं। जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में कुल 298 स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

रायपुर में अब तक कुल 127 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नए मरीजों में बिलासपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, राजनांदगांव और सरगुजा के मरीज भी शामिल हैं। अन्य राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

फिलहाल प्रदेश में 113 एक्टिव केस हैं। इनमें 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 8 सितंबर तक स्वाइन फ्लू से किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

You May Also Like

More From Author