T20 World Cup 2026 : रायपुर.
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विष्णुदेव साय ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया, जो पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।