Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

राजिम। शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता कर रही संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा, विशिष्ट अतिथि श्री एम.एल. वर्मा (सहायक प्राध्यापक – वाणिज्य), डॉ. के.आर. मतावाले (सहायक प्राध्यापक – भूगोल) और डॉ. समीक्षा चंद्राकर (सहायक प्राध्यापक – राजनीति विज्ञान) ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्वविद्यालयीन प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान

समारोह में विश्वविद्यालयीन प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए:

इसके साथ ही, महेंद्र कुमार निषाद (बी.कॉम तृतीय वर्ष) को बेस्ट एनसीसी कैडेट के रूप में मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नई शिक्षा नीति और कौशल विकास पर विशेष जोर

मुख्य अतिथि डॉ. सविता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा 2020 में लागू नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारतीय शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत:

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए डीसीए (DCA) और पीजीडीसीए (PGDCA) कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धि

महाविद्यालय के 15 एनसीसी कैडेट्स ने अग्निवीर भर्ती में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया।

गुरुजनों के प्रेरणादायक विचार

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह के दौरान देवनंदिनी साहू एवं समूह, दिशा शर्मा एवं समूह, गुलशन साहू, मोहित साहू, साक्षी और खिलेश्वरी द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती क्षमा शिल्पा चौहान (सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान) और तरुण कुमार साहू (जनभागीदारी प्राध्यापक, हिंदी) ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं संपूर्ण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version