Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तमनार हिंसा मामला: महिला पुलिसकर्मी से मारपीट में 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिब्रा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, बदसलूकी और लूट की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला आरक्षक पर लाठी-डंडों से हमला किया, अभद्र व्यवहार किया और कपड़े फाड़े। इस मामले में थाना तमनार में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोयला खदान परियोजना के विरोध में 12 दिसंबर से धरना चल रहा था। 27 दिसंबर को मार्ग खुलवाने के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें कई जवान घायल हुए। पुलिस ने कहा है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version