रायगढ़। तमनार क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का हेमू कालानी चौक से जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर कालिख पोती गई और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पुलिस ने कड़ा संदेश दिया।
यह मामला गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में चल रहे आंदोलन से जुड़ा है। 12 दिसंबर से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चौक, लिब्रा में नाकेबंदी की जा रही थी। 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस मार्ग खुलवाने पहुंची, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, वहीं महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
घटना के बाद तमनार थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।