Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक से मारपीट, मामला दर्ज

बिलासपुर। जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में शिक्षक नेतराम पैकरा के साथ एक युवक ने तीन बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जब जनगणना कार्य के लिए गांव पहुंचे थे, तभी आरोपी निर्मल सतनामी ने उन पर हमला कर दिया। आईडी दिखाने के बावजूद उसने मारपीट की और बाद में पंचायत भवन में भी शिक्षक का आईडी कार्ड व शर्ट फाड़ दी।

पीड़ित शिक्षक ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

Exit mobile version