शिक्षक भर्ती 2023 : अभ्यर्थियों की मांग, जल्द पूरी हो भर्ती की प्रक्रिया

रायपुर में शिक्षक भर्ती 2023 के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति आयोग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने छठी सूची में योग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी करने की मांग की और आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों ने बताया कि पूर्व सरकार और लोक शिक्षण संचालनालय (शिक्षा विभाग) द्वारा 4 मई 2023 को 12,489 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। परीक्षा 10 जून 2023 को सम्पन्न हुई और परिणाम 2 जुलाई 2023 को घोषित हुआ। इसमें वर्ग 02 शिक्षक के 5,772 पद और व्याख्यता वर्ग 01 के 432 पद शामिल थे। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया एक साल बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई है और विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के चलते इसमें पांच माह की देरी हो गई है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि रिक्त पदों पर कौशलिंग कराकर भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संचालक के बड़े अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा है। अब वे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से भी मुलाकात कर अपनी मांगों को उठाएंगे।

You May Also Like

More From Author