Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अनुसूचित क्षेत्र के कर्मचारियों को 10 दिन अतिरिक्त अर्जित अवकाश देने की मांग, शिक्षक संघ ने DEO को सौंपा ज्ञापन

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ, जिला जशपुर ने अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार प्रतिवर्ष 10 दिन अतिरिक्त अर्जित अवकाश देने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संघ का कहना है कि शासन के पूर्व आदेशों और कानूनी प्रावधानों के बावजूद शिक्षा विभाग में इस सुविधा का समुचित पालन नहीं हो रहा है, जिससे पात्र कर्मचारी अपने वैधानिक अधिकार से वंचित हैं। संगठन ने सभी शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक एवं अन्य पात्र कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश का लाभ देने के लिए स्थायी प्रशासनिक आदेश जारी करने की मांग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन को प्रांतीय और विकासखंड स्तर के पदाधिकारियों का भी समर्थन मिला। संगठन ने कहा कि वह शिक्षकों के सेवा संबंधी अधिकारों, पदोन्नति, स्थानांतरण और अन्य समस्याओं को लेकर लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाता रहेगा।

Exit mobile version