Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिक्षक संघ ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, वेतन विसंगति और D.El.Ed. प्रशिक्षण समेत कई मांगें उठाईं

रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मदास बंजारे के नेतृत्व में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) और स्कूल शिक्षा विभाग को शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष पिछड़ी जनजाति के सहायक शिक्षकों के लिए विभागीय D.El.Ed. प्रशिक्षण, वेतन विसंगति दूर करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, पदोन्नति में वरिष्ठता, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और रिक्त पदों पर नियुक्ति जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

संघ ने कहा कि समय पर D.El.Ed. प्रशिक्षण नहीं मिलने से कई शिक्षकों के नियमितीकरण पर असर पड़ सकता है। संगठन ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि संगठन केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तक लगातार प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में भी विधायक, कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष धर्मदास बंजारे ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन तक पहुंचाता रहेगा। साथ ही जशपुर जिले में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान भी तेज कर दिया गया है।

Exit mobile version