Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

टेक्नोलॉजी ने गढ़े शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम, लाई नई क्रांति

धमतरी। धमतरी जिले के प्राथमिक शाला दुर्गा चौक, नगरी में बच्चों को पढ़ाई की ओर आकर्षित करने और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। यहां डिजिटल शिक्षा के लिए स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई का शानदार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत आस-पास के 10 शासकीय स्कूलों में एक साथ स्मार्ट एंड्रॉएड टीवी का वितरण किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के लिए पढ़ाई को दिलचस्प बनाने के लिए ये प्रयास किया गया है।

इस दिशा में प्रयासरत तुमनचंद साहू ने बताया, एक साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी रंजीता साहू के साथ मिलकर पालकों व शिक्षकों के सहयोग से शासकीय स्कूल गांव लुगे मगरलोड में स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई चालू किया। उसका परिणाम बहुत अच्छा रहा, सभी बच्चे पढाई में रुचि लेने लगे। योजना बहुत ही अच्छी एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक एवं लाभकारी साबित हुई।

फिर शिक्षिका रंजीता साहू ने अपने संकुल करेली के सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी के लिए प्रेरणात्मक सामुदायिक सहभागिता निभाई, फिर ब्लाक स्तर पर प्रयास किया और इस तरह निरंतर पालकों व शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के लिए जन भागीदारी से शिक्षा के उत्थान के लिए प्रेरित किया। सभी मातृ शक्तियों व पालकों के साथ मिलकर स्कूलों के विकास के लिए अपना सहयोग देना प्रारंभ किया।

अब तक 150 स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगा

अब तक जिले के 150 प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूल में स्मार्ट टीवी लगाकर शिक्षा की नई क्रांति की शुरुआत कर दी है। शुरुआत में अपनी बचत राशि से सहयोग करना प्रारंभ किया फिर इस मुहीम को बहुत ही आवश्यक जानकर इसके लिए शिक्षिका ने 11 लाख रुपये का लोन लिया। जिससे डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। जिले के स्कूलों में हो रहे जबरदस्त शैक्षिक क्रांति से निश्चित ही यह देश और दुनिया में एक अनुकरणीय उदाहरण होगा।

Exit mobile version