Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लोरमी में दबंगों का आतंक: ग्रामीणों ने की पुलिस में शिकायत

लोरमी: मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के झिरवन गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने तीन दबंग व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ज्वाला, कमल और अमर मारकंडे नामक ये लोग गांव में आतंक मचा रहे हैं। इन लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जा कर लिया है और मवेशी बांध रहे हैं। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने हथियार लहराते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीटा है। उन्होंने कुत्ते के सिर पर तब्बल से वार किया जिससे कुत्ते का सिर फट गया। घायल कुत्ते को गांव वालों ने इलाज कराया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज:

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लोरमी थाने पहुंचकर इन दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, नहीं तो गांव में बड़ी घटना होने की आशंका है।

Exit mobile version