Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

TET Controversy: खैरागढ़ में पुराने शिक्षकों का प्रदर्शन, छूट समेत कई मांगें उठाईं

खैरागढ़। TET की अनिवार्यता को लेकर खैरागढ़ में शिक्षक साझा मंच ने शनिवार को बारिश के बीच धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए पुराने शिक्षकों को TET से राहत देने सहित कई मांगें रखीं।

शिक्षकों का कहना है कि जब उनकी नियुक्ति हुई थी, तब TET अनिवार्य नहीं था। कई शिक्षक 20 से 30 साल तक सेवा कर चुके हैं, इसलिए अब उम्र और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें TET से छूट दी जानी चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन-सर्विस शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य माना है और परीक्षा पास करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया है।

शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, पुरानी सेवा अवधि के आधार पर पेंशन, केंद्रीय वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करने और B.Ed. के लिए विभागीय ब्रिज कोर्स की मांग भी की है।

मंच ने चेतावनी दी है कि मांगों पर समाधान नहीं होने पर 29 अगस्त को जिला स्तरीय हड़ताल, 5 सितंबर तक समाधान नहीं होने पर 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन और मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री निवास घेराव किया जाएगा।

Exit mobile version