रायपुर: आमानाका थाना क्षेत्र के कई कॉलोनियों में नकाबपोश चोर का आतंक बढ़ गया है। यह चोर अब तक 20 से अधिक घरों में घुस चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी घर से चोरी नहीं हुई है।
इस घटना ने इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। चोर रात के अंधेरे में घरों में घुसता है और मौका पाकर चोरी करने की फिराक में रहता है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चोर 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर घरों में घुसता है।
आमानाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोर की तलाश में मुहिम शुरू की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर की गतिविधियों से वे डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।