Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में ATM चोरी, चोरों ने मशीन ही उड़ा ली.. तलाश में पुलिस

रायपुर: चोरों ने एक नई तरकीब अपनाते हुए रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरोरा में शुक्रवार-शनिवार की रात रोड किनारे लगे इंडिया वन एटीएम मशीन को ही उड़ा लिया। इस घटना में ATM में रखे 4.63 लाख रुपए भी लूट गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सीएसपी केशरी नंदन ने बताया कि एटीएम में 4.63 लाख रुपए थे और इसकी देखरेख इंडिया वन एटीएम कंपनी द्वारा की जा रही थी। चोरों ने ATM को उखाड़कर गाड़ी में लादकर फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चारों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह घटना इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग ATM की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 2020 में रायपुर में ही एसबीआई के एटीएम को काटकर चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था। उस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने एटीएम से 5.2 लाख रुपए लूटे थे।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Exit mobile version