बस्तर ओलंपिक 2024 के प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता आज से प्रारंभ

जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से विकासखंड स्तर पर शुरू होगा। इसमें पंजीकृत प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर 10 से 12 पंचायतों का समूह बनाकर प्रतिदिन खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रत्येक समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश करेंगे।

चार से पांच दिनों तक यह प्रतियोगिताएं चलेंगी, और विजेता खिलाड़ी एवं टीम सेमीफाइनल और फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगे। फाइनल के विजेताओं को अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खिलाड़ियों को अपनी पंचायत या नगरीय निकाय का मैच किस दिन है, यह जानने के लिए अपने पंचायत सचिव, सरपंच, पीटीआई, या संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा। साथ ही सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी पंचायतों को सूचित करें और प्रचार-प्रसार करें, ताकि पंजीकृत खिलाड़ी आसानी से बस्तर ओलंपिक की प्रतियोगिता में भाग ले सकें।

You May Also Like

More From Author