छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बोईरडीह में बम से उड़ाने की धमकी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है।
अज्ञात लोगों ने स्कूल की खिड़की से घुसकर ब्लैकबोर्ड पर 15 अगस्त तक स्कूल को उड़ा देने की धमकी लिखी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के प्रधानपाठक और ग्राम पंचायत के सरपंच ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बरमकेला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और क्यों ऐसी धमकी दी है।

