India & World Today | Latest | Breaking News –

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी निलंबित

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 9 के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, ये तीनों कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version