पुलिस-माओवादियों मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी-ओडिशा बार्डर इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने घटनास्थल से एक महिला और दो पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस दौरान एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 12 बोर की बंदूक भी जब्त की गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, पुलिस बल आज सुबह छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में सर्चिंग के लिए गए थे। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों पक्षों से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। फिलहाल मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने बताया कि जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे और मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author