Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर में खड़े ट्रेलर में आग लगने से 3 साल के मासूम की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधी पारा में खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर (CG10 BJ 9291) की सीट पर अनमोल यादव सो रहा था, तभी इंजन में आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के पिता संजय यादव पेशे से ड्राइवर हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Exit mobile version