Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की दबिश, 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त

रायपुर। राजधानी में गुटखा कारोबार से जुड़े एक ठिकाने पर DGGI की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के आधार पर टीम शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम पहुंची, जहां स्टॉक और दस्तावेजों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान गोदाम से 50 से ज्यादा बोरे सितार गुटखा जब्त किए गए। अधिकारियों ने गोदाम मालिक समेत कुछ लोगों से पूछताछ भी की। DGGI सूत्रों के मुताबिक, जब्त माल का संबंध गुटखा कारोबारी बंटी से बताया जा रहा है। मामले में सप्लाई नेटवर्क और कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Exit mobile version