रेल मंत्री से मिले तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना पर की चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

साहू ने श्रावणी मेले के लिए इतवारी–मधुपुर–इतवारी स्पेशल ट्रेन शुरू करने पर रेल मंत्री का आभार जताते हुए देवघर के लिए नियमित रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के श्रद्धालुओं को वर्षभर सुविधा मिलेगी।

बैठक में उन्होंने कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने और बुधवारी बाजार के दुकानदारों से जुड़े लंबित मामले का जल्द और न्यायोचित समाधान करने का भी आग्रह किया।

You May Also Like

More From Author