Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

माओवादी नेता गणपति के आत्मसमर्पण की चर्चा तेज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जगदलपुर। तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है। माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व महासचिव मुप्पाला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति के आत्मसमर्पण की चर्चा तेज हो गई है।

गणपति करीब चार दशकों तक अंडरग्राउंड रहकर संगठन के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे। वे 2004 से 2018 तक CPI (माओवादी) के महासचिव रहे और उम्र व स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व में सक्रिय रहे।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, गणपति के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 150 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं और उन पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

यदि उनके आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे माओवादी संगठन के लिए बड़ा रणनीतिक और नैतिक झटका माना जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version