आंध्र प्रदेश। नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, कुख्यात माओवादी नेता चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। वह माओवादी स्टेट कमेटी का सदस्य और AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) क्षेत्र का प्रमुख नेता था।
सोमन्ना केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है। शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी उसी के पास थी।
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य से पहले इस तरह के बड़े नेता का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

