बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन में 16 नक्सली ढेर, 25 लाख के इनामी गुड्डू और पत्नी अंजू की शिनाख्त

गरियाबंद। जिले में चलाए गए बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें 25 लाख के इनामी नक्सली गुड्डू उर्फ बलदेव और उसकी पत्नी अंजू की शिनाख्त हो चुकी है। गुड्डू राज्य कमेटी मेंबर (SCM) और अंजू जिला कमेटी मेंबर (DCM) थी।

आईजी अमरेश मिश्रा जवानों से करेंगे मुलाकात
मुठभेड़ के बाद आईजी अमरेश मिश्रा आज मैनपुर में जवानों से रूबरू होंगे। यह मुठभेड़ कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सोमवार से शुरू होकर मंगलवार को समाप्त हुई।

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों के शव बरामद किए थे। इसके बाद दो और वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले, जिनकी पहचान गुड्डू और अंजू के रूप में हुई। जवानों ने घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक कंट्री मेड राइफल, और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

इनामी नक्सलियों का खात्मा
इस ऑपरेशन में एक करोड़ के इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपती को भी मार गिराया गया। इसके अलावा, सेंट्रल कमेटी सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू का भी खात्मा हुआ है। मनोज पर एक करोड़ और गुड्डू पर 25 लाख रुपये का इनाम था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था।

You May Also Like

More From Author