Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में छात्र आंदोलन को ट्रेड यूनियनों और सांस्कृतिक संगठनों का समर्थन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और संसद मार्च के समर्थन में रायपुर के अंबेडकर चौक पर जारी प्रदर्शन को राजधानी की विभिन्न ट्रेड यूनियनों, सांस्कृतिक और नागरिक संगठनों का समर्थन मिला। बड़ी संख्या में संगठन प्रतिनिधि आंदोलन स्थल पहुंचे, छात्रों के साथ नारेबाजी की, जनगीत प्रस्तुत किए और बाद में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन, सीटू, संयुक्त ट्रेड यूनियन काउंसिल, जनवादी लेखक संघ, इप्टा, जन संस्कृति मंच, प्रगतिशील लेखक संघ और झुग्गी-झोपड़ी संघ सहित कई संगठनों ने भाग लिया। वक्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नई शिक्षा नीति वापस लेने और सभी के लिए निःशुल्क शिक्षा की मांग की। साथ ही दिल्ली में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए सोनम वांगचुक को जल्द अस्पताल से छुट्टी देने की भी मांग उठाई।

सभा के अंत में संगठनों ने रायपुर में जारी छात्र आंदोलन को हरसंभव समर्थन देने का ऐलान किया। इस दौरान हेमंत पाल, अनुज शुक्ला, सोनम बंसोड, डिंकल देशभ्रातर, योगेश सेलारकर, दिवांशु बंसोड और इंडिया धृतलहरे ने भूख हड़ताल शुरू की, जिसका विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया।

Exit mobile version