सीएम साय की पहल से जामड़ी पाट में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आदिवासी समाज का पारंपरिक अनुष्ठान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बालोद जिले के तुएगोंदी स्थित जामड़ी पाट में आदिवासी समाज का वर्षों पुराना पारंपरिक देव जातरा एवं अनुष्ठान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश और जिला प्रशासन की निगरानी में आदिवासी समाज ने जलकैना कुंड में अपनी परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।

जामड़ी पाट और पाटेश्वर धाम से जुड़े भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में आदिवासी समाज ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर पर हुई बैठकों और प्रशासनिक हस्तक्षेप के जरिए समाधान का रास्ता निकाला गया।

प्रशासन ने पूर्व में विवादित बाउंड्री वॉल हटाने सहित आवश्यक कार्रवाई की थी। सरकार का कहना है कि सामाजिक सौहार्द और आदिवासी परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

You May Also Like

More From Author