Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पुल पुनर्निर्माण की वजह से 66 दिन नहीं चलेंगी ये ट्रेनें…

बिलासपुर। ओडिशा और आंध्रप्रदेश की यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अगले 66 दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि रेलवे ने पुल पुनर्निर्माण कार्य के चलते 6 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-संबलपुर सेक्शन में 1 अप्रैल से 26 मई तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें और तिथियां

  1. टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर और बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर – 1, 4, 8, 11, 15 अप्रैल
  2. विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर और रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर – 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई
  3. रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर और जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर – 2, 6, 10, 13, 19, 23, 27 अप्रैल, 3, 6, 11, 18, 20, 25 मई

Exit mobile version