Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जशपुर के शासकीय स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बगिया में जशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन, एसईसीएल और ईडीसीआईएल के बीच त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत चयनित विद्यालयों में चरणबद्ध रूप से इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक से शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक संसाधन मिलेंगे। परियोजना के लिए एसईसीएल ने सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसके अंतर्गत 206 इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किए जाएंगे। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Exit mobile version