VIDEO : चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे 53 पर बिरकोनी के पास रायपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एक ट्रक में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

ट्रक के चालक और सह-चालक ने समय पर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए आग पर काबू पाया।

इस घटना से ट्रक के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि चालक और सह-चालक सुरक्षित हैं।

You May Also Like

More From Author