Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नकली शराब बनाने वाले दो गिरफ्तार, आबकारी विभाग पर सवाल

सूरजपुर: विश्रामपुर के शिवनंदनपुर में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विश्रामपुर के शिवनंदनपुर की सरकारी दुकान से नकली शराब बेची जा रही है।

सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने शिवनंदनपुर शराब दुकान पर छापा मारा। दुकान सामने से बंद थी, पर अंदर से खुली हुई थी।

इस रेड के दौरान दुकान के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों कर्मचारी दुकान के अंदर पानी और स्प्रिट की सहायता से नकली शराब बनाकर खाली बोतलों में शराब भर रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 10 लीटर नकली शराब, सील करने वाले बोतल के ढक्कन और शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं।

Exit mobile version