सीएएफ जवानों से भरी पिकअप पलटने से दो की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीएएफ जवानों से भरी पिकअप पलटने से दो जवानों की मौत हो गई और एक जवान और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि सीएएफ के जवान सामरी से झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित चुनचुना-पुंदाग के कैंप जा रहे थे। इसी दौरान, पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच चुका है और मामले की जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author