रायपुर। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के तहत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध IAS में शामिल किया गया है। ऋषभ पराशर राज्य वित्त सेवा जबकि तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग के अधिकारी हैं।