Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दो शावकों का रेक्स्यू: बाघिन और एक बच्चे की पहले हो चुकी है मौत

रायसेन: वन विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मृत बाघिन के दो शावकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया है। इन शावकों को भोपाल के वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है।

शावकों की तलाश में 9 दिनों तक चला अभियान:

वन विभाग की टीम पिछले 9 दिनों से इन दोनों शावकों की तलाश कर रही थी। दरअसल, रातापानी अभ्यारण्य के दाहोद रेंज में कुछ दिनों पहले एक बाघिन और उसके एक शावक का शव मिला था। जबकि बाकी दो शावक लापता थे। इन लापता शावकों की तलाश के लिए वन विभाग ने जगह-जगह कैमरे और पिंजरे लगाए थे। इतना ही नहीं, हाथियों की मदद से भी वनकर्मी लगातार गश्त कर उनकी तलाश कर रहे थे।

आखिरकार गुरुवार को टीम ने दोनों शावकों को रेस्क्यू कर लिया और उन्हें देखभाल के लिए भोपाल वन विहार को सौंप दिया।

बाघिन और शावकों की मौत के कारण:

गौरतलब है कि दाहोद रेंज में वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान दो शावक घूमते हुए दिखाई दिए थे। जब इनकी मां की तलाश की गई तो बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। वहीं, झिरी गांव के पास एक शावक भी मृत पाया गया था। वन विभाग के मुताबिक, बाघिन की मौत शावकों को बाघ या तेंदुए से बचाने के प्रयास में हुई थी, जबकि दूसरे शावक की मौत सदमे से होने की आशंका है।

वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई:

वन विभाग की टीम 1 मई से ही बाघिन की तलाश में जुटी हुई थी। अथक प्रयासों के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली और दोनों शावकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया।

Exit mobile version