Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर मौत; भानुप्रतापपुर में दर्दनाक हादसा

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम फरसकोट के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

घटना के समय रावघाट थाना प्रभारी राम कुमार साव भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि मृतक डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम ठेमा निवासी जोहर सिंह पटेल (55) और अशोक कुमार पटेल (50) थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने भतीजे की शादी के लिए लड़की देखने अंतागढ़ गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।

पुलिस ने देर शाम शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version