Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कोरबा के दो मजदूरों की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर घायल

कोरबा। महाराष्ट्र के बीड जिले में गन्ने से भरे ट्रैक्टर से स्कॉर्पियो की टक्कर में कोरबा के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब पांचों मजदूर कोरबा से फैक्ट्री में काम करने महाराष्ट्र जा रहे थे। स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पीछे घुस गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान सुशांत प्रसाद केवट और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है, जबकि सनी चव्हाण, विशाल शाबू और राजा यादव घायल हैं। शव गांव पहुंचते ही इलाके में शोक फैल गया।

Exit mobile version