प्रशासन ने मेडिकल दुकानों में जांच के दौरान एक्सपायर्ड दवाइयां मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
अधिकारियों की टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करते हुए दवाइयों के स्टॉक और उनकी वैधता की जांच की। इस दौरान एक्सपायरी डेट पार कर चुकी दवाइयां मिलने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दवा दुकानदारों को नियमों का पालन करने और एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री या भंडारण नहीं करने की हिदायत दी।

