मंदिर हसौद में भीषण सड़क हादसा, दो मेडिकल छात्रों की मौत, 5 गंभीर

छत्तीसगढ़: आज सुबह रायपुर के मंदिर हसौद में नेशनल हाईवे 53 पर जिंदल स्टील चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। दोनों कारें विपरीत दिशाओं से जा रही थीं। जैसे ही वे जिंदल स्टील चौक के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी कार से टकरा गई।

टकराने के बाद क्रेटा कार हवा में उछलकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे पुलिस और टोल नाका कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल 5 अन्य युवकों को तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक रायपुर मेडिकल कॉलेज (RIMS) के छात्र थे।

मंदिर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You May Also Like

More From Author