Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

धरसींवा में दो अलग-अलग सड़क हादसे, महिला और बुजुर्ग की मौत

धरसींवा। रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सुबह 11:30 बजे अमर जवान पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रही लगभग 25-30 वर्ष की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया और महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

दूसरी घटना दोपहर 1:30 बजे तिवरैया मोड़ के पास हुई। यहां 65 वर्षीय मनीराम वर्मा (निवासी गोड़ही) जो पान ठेला चलाते थे, दोपहर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही युवक इंद्र कुमार (निवासी गोड़ही) अपनी नई कार CG 04 QZ 8613 चलाने का अभ्यास कर रहा था, जो उसने दिवाली पर खरीदी थी। लापरवाही में कार सीधा मनीराम के ऊपर चढ़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version