Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सुकमा में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा किया बरामद

सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में डीआरजी, थाना चिंतलनार और 203 कोबरा की संयुक्त टीम ने 5 लाख के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों गोमगुड़ा क्षेत्र में IED प्लांट करने की तैयारी में थे। गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर 3 लाख और दूसरे पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। दोनों आरोपी मूल रूप से बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

दूसरी ओर बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुजारी कांकेर क्षेत्र में 196 बटालियन की एफओबी कैंप से निकली टीम ने जंगलों में दबाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, कारतूस और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस का कहना है कि विकास कार्यों के साथ सुरक्षा ऑपरेशन जारी हैं और नक्सलियों की पकड़ पहले की तुलना में कमजोर होती दिख रही है।

Exit mobile version