Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

UGC Notice: अनहेल्दी फूड्स पर बैन, अब कॉलेज में नहीं मिलेगा समोसा-कचौरी ?  

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में UGC ने संस्थानों को अपने कैंटीन में जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। UGC ने यह फैसला इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक रिपोर्ट के आधार पर लिया है।

ICMR की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मोटापा और मधुमेह तेजी से बढ़ती समस्या बन रहे हैं। हर चार में से एक व्यक्ति मोटापे या मधुमेह का शिकार हो रहा है। इसी रिपोर्ट के मद्देनजर नेशनल एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (NAPI) ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से अनहेल्दी चीजों पर प्रतिबंध लगाने और हेल्दी विकल्पों को बढ़ावा देने की अपील की थी।

यह पहली बार नहीं है जब UGC ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले, 2016 और 2018 में भी UGC ने इसी तरह के निर्देश जारी किए थे। अपनी पुरानी एडवाइजरी में UGC ने छात्रों को स्वस्थ भोजन के महत्व के बारे में जागरूक करने और हेल्दी विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। लेकिन अब एक बार फिर UGC ने फास्ट फूड पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version