Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आम बजट 2026 पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान, छत्तीसगढ़ को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें

बिलासपुर। शहर के जेके इंस्टीट्यूट पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक लगातार प्रभावशाली बजट पेश किए गए हैं और उन्हें भरोसा है कि इस बार भी बजट जनहितकारी और विकासोन्मुखी होगा।

अरुण साव ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट में छत्तीसगढ़ के लिए भी कई अहम घोषणाएं होंगी, जिससे राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री ने रेल बजट को लेकर भी आशावाद जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, नई ट्रेनों की शुरुआत और रेल सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

वहीं भारत बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, ऐसे में भ्रम फैलाने की आवश्यकता नहीं है। डिप्टी सीएम के बयान के बाद प्रदेश में बजट को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Exit mobile version