Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

केंद्रीय बजट 2026 से पहले राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक, ओपी चौधरी ने रखी छत्तीसगढ़ की मांगें

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी के तहत आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी केंद्रीय बजट को लेकर राज्यों की आर्थिक प्राथमिकताओं, विकास संबंधी जरूरतों और वित्तीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य के हितों, विकास योजनाओं और बजटीय अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से बैठक में प्रस्तुत किया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट का निर्माण करना था। बैठक में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसके माध्यम से वार्षिक बजट पेश किए जाने से पहले प्रमुख वित्तीय प्राथमिकताओं, आर्थिक चुनौतियों और नीतिगत उपायों पर राज्यों से सुझाव और महत्वपूर्ण इनपुट जुटाने पर विशेष जोर दिया गया।

Exit mobile version