नगरीय निकाय चुनाव : सियासी बयानबाजी तेज, CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल घोषित होने वाले हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव को लेकर बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह इस चुनाव में भी जनता बीजेपी को ही चुनेगी। साय ने कहा कि पिछले 13 महीनों में हुए विकास कार्यों से जनता का भरोसा बढ़ा है।

CM साय का कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस ने जनता को ठगा है, इसलिए अब जनता ने कांग्रेस पर से भरोसा खो दिया है।

अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय

बलौदाबाजार की अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर सीएम साय ने कहा कि कुछ कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है।

कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर बयान

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, वे खुद इसे समझेंगे।

सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया

कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकारते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी जवानों का मनोबल गिरा रही है। इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, “जवानों का मनोबल घटाने का काम कांग्रेस करती है। नक्सली एनकाउंटर पर कांग्रेस सवाल उठाती है, लेकिन जब नक्सलियों ने खुद अपनी हिट लिस्ट जारी की, तब कांग्रेस चुप हो गई। हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए काम कर रही है, इसलिए नक्सल मोर्चे पर अच्छे परिणाम आ रहे हैं।”

जशपुर दौरे पर रवाना हुए CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रवाना हुए। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इन सभी मुद्दों पर अपनी राय रखी। सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

You May Also Like

More From Author