वक्ता मंच के वार्षिक समारोह में 100 बाल प्रतिभाएं सम्मानित

रायपुर। प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था वक्ता मंच के वार्षिक समारोह में खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 100 बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि कई बच्चे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त महादेव कांवरे रहे, जबकि अध्यक्षता प्रख्यात संगीतज्ञ डॉ. एम. श्री राम मूर्ति ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दूसरे सत्र में वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2026 के लिए नई कार्ययोजना और सामाजिक-साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की।

You May Also Like

More From Author