India & World Today | Latest | Breaking News –

वक्ता मंच ने शुरू किया ‘पक्षी मित्र अभियान’, राहगीरों को बांटे निःशुल्क सकोरे

रायपुर। सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा रविवार को नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के सामने “पक्षी मित्र अभियान” की शुरुआत की गई। अभियान के तहत राहगीरों को निःशुल्क सकोरे वितरित कर घरों की छत और मुंडेर पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि वक्ता मंच पिछले 10 वर्षों से गर्मियों में यह अभियान चला रहा है। इस बार अभियान के तहत 100 से अधिक सकोरे वितरित किए गए। आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी सकोरा वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में लोक भवन के उप सचिव डॉ. रूपेंद्र कवि ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी ने संस्था की पहल को पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर एयरटेल के उप महाप्रबंधक यतीश श्रीवास्तव, साहित्यकार डॉ. गोपा शर्मा, संयोजक शुभम साहू सहित कई सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version