Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वेदांता प्लांट हादसा: 20 मौतों के बाद 19 पर FIR, जांच तेज

रायपुर। सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं।

प्रारंभिक जांच में अत्यधिक ईंधन जमा होने से बायलर में दबाव बढ़ने और विस्फोट होने की बात सामने आई है। साथ ही सुरक्षा मानकों में लापरवाही भी उजागर हुई है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एफआईआर को सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश देते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

कंपनी ने भी मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और नौकरी तथा घायलों को 15-15 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Exit mobile version