बढ़ती महंगाई की आग: आम आदमी की थाली से गायब हो रही सब्जियां

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर दूध, फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं सब महंगी हो गई हैं।

इसका सबसे ज्यादा असर मध्यवर्ग और गरीब तबके पर पड़ रहा हैलोगों की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं और उन्हें दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से मयस्सर हो रही है।

हालात ऐसे हैं कि महंगाई से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। चुनाव के बाद भी सरकार महंगाई को कम करने में नाकाम रही है।

जहां पहले प्याज और आलू महंगे हुए थे, वहीं अब टमाटर के दाम भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर 60 रुपये, आलू 40 रुपये और प्याज 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा हैयह पिछले महीने के दामों से दोगुना है।

You May Also Like

More From Author