तेंदूपत्ता लदी पिकअप में आग लगने से वाहन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान

महासमुंद: झलप के गुडेलाभाठा के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेंदूपत्ता से लदी एक पिकअप में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह से वाहन पर लदा हुआ सारा तेंदूपत्ता भी जल गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पिकअप 33 केवी विद्युत तार के नीचे से गुजर रही थी। संभावना है कि बिजली के तार से टकराने के कारण गाड़ी में लदे तेंदूपत्ते में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन चालक के पास गाड़ी रोकने और उससे निकलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।

भीषण गर्मी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरा वाहन और तेंदूपत्ता जलकर खाक हो चुका था।

यह घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author