रायपुर। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच और दैनिक समाचार पत्र दबंग स्वर के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवंबर, रविवार को राजधानी रायपुर में एक भव्य विभूति अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे वृंदावन सभागार में होगा, जिसमें प्रदेशभर से चयनित 121 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर दैनिक दबंग स्वर के दुर्ग संस्करण का औपचारिक विमोचन भी किया जाएगा। आयोजन की जानकारी दबंग स्वर के प्रधान संपादक पं. पी. के. तिवारी और वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा होंगे, जबकि बस्तर के प्रख्यात कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजाराम त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।विशिष्ट अतिथियों में जिला जनसम्पर्क अधिकारी अनिल सिंह, छत्तीसगढ़ शासन की जनमत पत्रिका के संपादक अनिल द्विवेदी, तथा जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम शामिल रहेंगे।
समारोह में खेल, शिक्षा, अभिनय, राजनीति, समाज सेवा, साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, व्यवसाय, चिकित्सा, पुलिसिंग और विधिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाओं को विभूति अलंकरण सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने प्रदेश के सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।